5

1 यह उन लोगों की सूची है जो आदम के वंशज हैं। जब परमेश्वर ने मनुष्यों को बनाया, तो उन्होंने उन्हें कई प्रकार से अपने स्वरुप में बनाया। 2 उन्होंने एक पुरुष और एक स्त्री बनाई। उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया और जिस दिन उन्होंने उन्हें बनाया, उन्हें 'मनुष्य' कहा। 3 जब आदम 130 वर्ष का था तो वह एक पुत्र का पिता बना जो उसके जैसा था। आदम ने उसका नाम शेत रखा। 4 शेत का जन्म होने के बाद आदम 800 वर्ष जीवित रहा और इन वर्षों में वह अन्य पुत्रों और पुत्रियों का पिता बना। 5 आदम 930 वर्ष तक जीवित रहने के बाद मर गया। 6 जब शेत 105 वर्ष का था, तब वह एनोश का पिता बना। 7 एनोश का जन्म होने के बाद शेत 807 वर्ष और जीवित रहा, और अन्य पुत्रों और पुत्रियों का पिता बना। 8 शेत 912 वर्ष तक जीवित रहने के बाद मर गया। 9 जब एनोश नब्बे वर्ष का था तो वह केनान नामक पुत्र का पिता बना। 10 केनान के जन्म के बाद, एनोश 815 वर्ष और जीवित रहा और अन्य पुत्रों और पुत्रियों का पिता बना। 11 एनोश 905 वर्ष तक जीवित रहा और फिर मर गया। 12 जब केनान सत्तर वर्ष का था, तब वह महललेल नाम के पुत्र का पिता बना। 13 महललेल के जन्म के बाद केनान 840 वर्ष और जीवित रहा और अन्य पुत्रों और पुत्रियों के पिता बना। 14 केनान 910 वर्ष तक जीवित रहा और फिर वह मर गया। 15 जब महललेल पैंसठ वर्ष का हुआ तब वह येरेद का पिता बना। 16 येरेद के जन्म के बाद महललेल आठ सौ तीस वर्ष जीवित रहा और वह दूसरे पुत्रों और पुत्रियों का पिता बना। 17 महललेल 895 वर्ष तक जीवित रहा, और फिर वह मर गया। 18 जब येरेद 162 वर्ष का हुआ तब वह हनोक का पिता बना। 19 हनोक के जन्म के बाद येरेद आठ सौ वर्ष और जीवित रहा और वह अन्य पुत्रों और पुत्रियों का पिता बना। 20 येरेद 962 वर्ष तक जीवित रहा और फिर वह मर गया। 21 जब हनोक 65 का था तब वह मतूशेलह का पिता बना। 22 हनोक मतूशेलह के जन्म के 300 वर्ष बाद तक परमेश्वर के साथ घनिष्ठ संगति में रहता था और वह अन्य पुत्रों और पुत्रियों का पिता बना। 23 हनोक 365 वर्ष जीवित रहा। 24 वह परमेश्वर के साथ घनिष्ठ सहभागिता में था और एक दिन वह गायब हो गया क्योंकि परमेश्वर उसे अपने साथ रहने के लिए उठा लिया। 25 जब मतूशेलह 187 वर्ष का था तब वह लेमेक का पिता बना। 26 लेमेक के जन्म के बाद मतूशेलह 782 वर्ष और जीवित रहा, और दूसरे पुत्रों और पुत्रियों का पिता बना। 27 मतूशेलह 969 वर्ष तक जीवित रहा और फिर वह मर गया। 28 जब लेमेक 182 वर्ष का था तो वह एक पुत्र का पिता बना। 29 जिसे उसने नूह नाम दिया क्योंकि लेमेक ने कहा था, "वह हमें कड़ी परिश्रम से राहत देगा जो हम भूमि से पैदावार के लिए करते है क्योंकि यहोवा ने भूमि को शाप दे दिया था।" 30 नूह के जन्म के बाद लेमेक 595 वर्ष जीवित रहा और अन्य पुत्रों और पुत्रियों का पिता बना। 31 लेमेक 777 वर्ष तक जीवित रहा और फिर वह मर गया। 32 जब नूह 500 वर्ष का था, तब वह पुत्रों का पिता बना जिसका नाम उसने शेम, हाम, और येपेत रखा।