36

1 एसाव जिसका नाम एदोम भी था, उसी एसाव के परिवार का यह विवरण है। 2 एसाव ने तीन कनानी स्त्रियों से विवाह किया थाः हित्ती एलोन की पुत्री आदा, हिब्बी सिबोन की नातिन, अना की पुत्री ओहोलीबामा; 3 और बासमत, जो इश्माएल की पुत्री और नबायोत की बहन थी। 4 एसाव की पत्नी आदा ने एलीपज को और बासमत ने रूएल को जन्म दिया। 5 ओहोलीबामा ने यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया। एसाव के ये सभी पुत्र पैदा हुए थे जब वह कनान देश में रहता था।

6-7 याकूब और एसाव की बहुत संपत्ति थी और इसी के कारण, उन्हें अपने पशुओं के लिए और भूमि की आवश्यक्ता थी। वह जिस भूमि पर रह रहे थे वो उनके पशुओं के लिए पर्याप्त नहीं थी। इसलिए एसाव, जिसका दूसरा नाम एदोम था, अपने परिवार के साथ याकूब से अलग हो कर दूर देश को चला गया। 8 वे सेईर के पहाड़ी प्रदेश में जाकर रहने लगे।

9 एसाव एदोम के लोगों का पिता है। सेईर एदोम के पहाड़ी प्रदेश में रहने वाले एसाव के वंशजों के ये नाम हैं। 10 एसाव की पत्नी आदा ने एलीपज को जन्म दिया था और उसकी दूसरी पत्नी बासमत ने रूएल को जन्म दिया। 11 एलीपज के पुत्र मान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज थे। 12 एसाव के पुत्र एलीपज की एक तिम्ना नामक रखैल भी थी। तिम्ना और एलीपज ने अमालेक को जन्म दिया। ये छः पुत्र एसाव की पत्नी आदा के पोते थे।

13 रूएल के ये पुत्र थे, नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा। ये सब एसाव की पत्नी बासमत के पोते थे।

14 एसाव की पत्नी ओहोलीबाह जो सिबोन की नातिन और अना की पुत्री थी, उसने एसाव के इन पुत्रों को जन्म दिया। यूश, पालाम और कोरह।

15 ये एसाव के वंशजों में से प्रमुख हैं। उसके पहले पुत्र एलीपज के वंशज ये थे: तेमान, ओमार, सपो, कनज, 16 कोरह, गाताम, अमालेक और एलीपज के वंशजों में, एदोम देश के यही प्रधान थे और वे आदा से आए।

17 एसाव के पुत्र रूएल के वंश में जो प्रधान हुए वे थेः नहत, जेरह, शम्मा, मिज्जा। एदोम देश में ये प्रधान बासमत नामक एसाव की पत्नी के वंश से आए।

18 एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के पुत्र, जो अना की माँ थी,अना जो यूश, यालाम और कोरह लोगों के समूह के पूर्वज थे।

19 यह सूची एसाव के पुत्रों और उन समुदाय की है जो उनके वंशज थे।

20 एदोम में सेईर नामक एक होरी समुदाय का व्यक्ति रहता था। सेईर के पुत्र ये हैं: लोतान, शोबाल, शिबोन, अना, 21 दीशोन, एसेर, दिशान। ये प्रत्येक सात पुरुष अपने-अपने समूह के पूर्वज बने। प्रत्येक समूह का नाम अपने पूर्वजों के नाम पर था।

22 लोतान के दो पुत्र थे: होरी और हेमाम। लोतान की बहन तिम्ना थी।

23 शोबाल के पुत्र आल्वान, मानहत, एबाल, शपो और ओनाम थे।

24 सिबोन के पुत्र अय्या और अना थे। अना ने अपने पिता सिबोन के गदहों को जंगल में चराते हुए गर्म जल के झरने खोजे थे।

25 अना का एक पुत्र, दीशोन और एक पुत्री ओहोलीबामा थी।

26 दीशोन के पुत्र हेमदान, एशबान, यित्रान और करान थे।

27 एसेर के पुत्र बिल्हान, जावान और अकान थे।

28 दीशान के पुत्र ऊस और अरान थे।

29-30 सेईर भूमि में होरी के वंशजों के समूह रहते थे। लोतान, शोबाल, शिबोन, अना, दिशोन, एसेर, दीशोन ये लोगों के समुदाय के नाम थे।

31 ये राजाओं के नाम हैं जिन्होंने एदोम में शासन किया था, इससे पहले किसी भी राजा ने इस्राएलियों पर शासन नहीं किया। 32 बोर का पुत्र बेला एदोम का पहला राजा था। वह नगर जहाँ वह रहता था उसे दिन्हाबा नाम दिया गया था।

33 बेला की मृत्यु के बाद, जेरह का पुत्र योबाब राजा बना। वह बोस्रा नगर का था।

34 योबाब की मृत्यु के बाद तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा बना।

35 हूशाम की मृत्यु के बाद बदद का पुत्र हदद राजा बना। हूशाम की सेना ने मोआब में मिद्यानियों की सेना को हराया था। उसकी राजधानी अबीत थी।

36 हदद की मृत्यु के बाद सम्ला राजा बना था। सम्ला मस्रेका से था।

37 जब सम्ला के मृत्यु के बाद शाऊल राजा बन गया। शाऊल फरात नदी के किनारे रहोबोत का था।

38 शाऊल की मृत्यु के बाद अकबोर का पुत्र बाल्हानान राजा बना।

39 अकबोर के पुत्र बाल्हानान की मृत्यु के बाद हदर उसके स्थान पर राजा बना। उसकी राजधानी का नाम पाऊ था और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था जो मत्रेद की पुत्री थी और वह मेज़ाहब की पुत्री थी।

40-43 यह एसाव वंशियों की सूची हैः तिम्ना, अल्वा, यतेत, ओहोलीबामा, एला, पीनोन, कनज, तेमान, मिबसार, मग्दीएल, ईराम। ये सब एदोम देश के निवासी थे। जिस स्थान पर उनका जो समुदाय रहता था वही उस देश का नाम पड़ गया।